Tips › टाइपिंग स्पीड कैसे बढ़ाएं

टाइपिंग स्पीड कैसे बढ़ाएं: 10 आसान तरीके

टाइपिंग स्पीड बढ़ाने के लिए कोई जादू नहीं है - सही तरीका और रोज़ का थोड़ा अभ्यास काफ़ी है। ये तरीके अंग्रेज़ी और हिंदी दोनों पर काम करते हैं।

1. पहले अपनी स्पीड जानिए

सबसे पहले 1 मिनट का टाइपिंग टेस्ट दीजिए और WPM व सटीकता (accuracy) लिख लीजिए। एक हफ्ते बाद दोबारा टेस्ट देकर फ़र्क देखिए।

2. सही उंगलियाँ, कीबोर्ड मत देखिए

बाएँ हाथ की उंगलियाँ A S D F पर और दाएँ हाथ की J K L ; पर रखिए। हर उंगली अपनी ही कुंजियाँ दबाए। शुरू में धीमा लगेगा, पर 2-3 हफ्ते बाद स्पीड पुरानी से ज़्यादा हो जाती है। मुफ़्त lessons में रंगीन कीबोर्ड दिखता है।

3. पहले शुद्धता, फिर गति

गलती सुधारने में जितना समय जाता है, उतने में आप कई शब्द टाइप कर सकते हैं। पहले 95% शुद्धता का लक्ष्य रखिए। उसके बाद ही स्पीड बढ़ाइए।

4. रोज़ 15-20 मिनट

हफ्ते में एक दिन 2 घंटे से बेहतर है रोज़ 15-20 मिनट। रोज़ का daily challenge और streak आदत बनाने में मदद करते हैं।

5. शब्दों से आगे देखिए

तेज़ टाइप करने वाले जो शब्द टाइप कर रहे होते हैं उससे 2-3 शब्द आगे पढ़ते हैं। नज़र को उंगलियों से आगे रखने की आदत डालिए।

6. कमज़ोर कीज़ का ड्रिल

हर किसी की कुछ कीज़ पर सबसे ज़्यादा गलतियाँ होती हैं। टेस्ट के बाद result में “Weak keys” देखिए और Smart Practice में उनका ड्रिल कीजिए।

7. हिंदी टाइपिंग के लिए मात्राएँ पक्की करें

हिंदी में ज़्यादातर गलतियाँ मात्रा और हलंत की होती हैं। Inscript में बाएँ हाथ पर स्वर/मात्राएँ हैं। विस्तार से हिंदी टाइपिंग कैसे सीखें पढ़िए और हिंदी टाइपिंग अभ्यास कीजिए।

8. बैठने का तरीका

पीठ सीधी, कोहनियाँ मेज़ के बराबर, कलाई हवा में। तनाव से स्पीड घटती है और दर्द होता है।

9. लंबे टेस्ट दीजिए

परीक्षा में 10-15 मिनट का टेस्ट होता है। 10 मिनट का टेस्ट देकर देखिए कि स्पीड कहाँ गिरती है।

10. अपनी तरक्की नापिए

हफ्ते में एक बार वही टेस्ट दीजिए और स्पीड लिखिए। Typing speed chart से देखिए कि आप किस स्तर पर हैं।

आज ही शुरू करें

मुफ़्त, बिना साइन-अप।